x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर इस एक्ट्रेस को किया ऐसा msg


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से खास बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिमी प्रियंका से एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो (अभिषेक बच्चन) ‘पागल’ हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Simi Garewal (@simigarewalofficial)

इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एक बार अभिषेक का फोन चुराया था। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले अभिषेक ने उनका फोन चुराया था और उसके ऊपर बैठ गए थे, लेकिन वो ज्यादा समय तक फोन छिपाकर नहीं रख पाए थे क्योंकि उन्हें जाना था। पीसी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अभिषेक का फोन चुराया और एक एक्ट्रेस को मैसेज किया। जिसपर सिमी ग्रेवाल ने बताया कि वो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी थीं। प्रियंका ने अभिषेक के फोन से रानी को मैसेज किया था, ‘आई मिस यू, तुम कहां हो? तुम चाहती हो….’।

अभिषेक ने प्रियंका के साथ फिल्म ब्लफ मास्टर, द्रोणा और दोस्ताना जैसी फिल्मों में काम किया है। तो वहीं अभिषेक ने रानी के साथ फिल्म बंटी और बबली, युवा और बस इतना सा ख्वाब है में काम किया।

इसके बाद सिमी ग्रेवाल ने बताया कि रानी ने अभिषेक को रिप्लाई किया था। जिसके बाद प्रियंका ने पूछा कि रानी ने मैसेज में क्या लिखा था? इस पर सिमी ने बताया कि रानी ने मैसेज किया, ‘हाय एबी, तुम्हें क्या हुआ हैं?’ बाद में प्रियंका सिमी से पूछती हैं कि उन्हें इस किस्से के बारे में कैसे पता चला? जिसके जवाब में सिमी कहती हैं कि वो बहुत से लोगों को जानती हैं।

Back to top button