x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने रखा अपनी बेटी का नाम! एक्ट्रेस की मां ने दिया जवाब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर हाल ही में नन्ही परी आई है। सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी का जन्म हुआ। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ या बेटी लेकिन प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने इसका खुलासा किया था कि बेटी का जन्म हुआ है।। अब प्रियंका की मां डॉ मधु चोपड़ा ने बताया कि अभी तक कपल ने बेटी का नाम नहीं रखा है। शनिवार को मधु चोपड़ा की कॉस्मेटिक क्लिनिक के 14 साल पूरे हुए, इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।

मधु चोपड़ा ने नातिन के जन्म पर कहा, ‘नानी बनने की बहुत बहुत खुशी है मुझे।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस वक्त केवल स्माइल कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।‘ जब उनसे पूछा गया कि बच्चे का नाम क्या रखा गया है तो मधु चोपड़ा ने कहा, ‘अभी नहीं रखा है, जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा, अभी नहीं।‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे निजता बनाएं रखने की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।‘ गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी।

प्रियंका की पिछली रिलीज हॉलीवुड की फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ थी। बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। यह एक ट्रैवल बेस्ड फिल्म है।

Back to top button