x
भारतराजनीति

UP Election : राम मंदिर के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसाओ – सीएम योगी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

लखनऊ : पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल गर्म हैं। सभी चुनावी पार्टियां अपना पूरा डीएम लगाकर प्रजा के वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने का पूरा प्रयास करने में जुटी हुयी हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस (Congress), समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को अयोध्या में राम मंदिर की राह में रोड़े अटकाने का आरोप लगाते हुए लोगों से अपील की कि इन तीनों दलों ने राम मंदिर के लिए वर्षों तक देश के लोगों को तरसाया है। और अब मौका आ गया है जब राम भक्त इन्हें वोट के लिए तरसा दें।

मल्किीपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने लोगों से इन तीनों दलों को वोट की चोट से विसर्जन करने की अपील भी की और राज्य में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए योगी ने कहा, “आप याद कीजिए मैं पांच साल पहले आया था, तब कहा था राम लला हम आएंगे और मंदिर भव्य बनाएंगे। क्या राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में हो सकता था। हम (BJP) जो कहते हैं वह करते हैं। हमने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार भी हो जाएगा।”

उन्होने कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है जबकि सपा की सरकार में राम भक्तों पर गोली चली थी। यही नहीं सत्ता में आने के बाद सपा सरकार ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था। सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है और अभी भी सपा की संवेदना आतंकवादियों के प्रति रही है। अब रामभक्तों पर गोली चलाने वाले बबुआ भी अयोध्या के लोगों का वोट मांग रहा रहे हैं। ऐसे लोगों को सीधे जवाब दो, जिन्होंने राम मंदिर के लिए लोगों को तरसाया, उन्हें वोट के लिए तरसाओ। ऐसे दलों का अब वोट की चोट से विसर्जन कर दीजिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों के इलाज की व्यवस्था की। साथ ही फ्री टेस्ट और सभी को मुफ्त वैक्सीन दी। हमने बिजली देने में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया। राशन भी उपलब्ध कराया गया। अयोध्या में 48,400 गरीबों को आवास दिए गए। यहां के 50,400 किसानों का कर्ज माफ किया गया। उन्होने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सपा सरकार में यह सब आपको मिलता था।”

Back to top button