x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Video : इतना एटीट्यूड किस बात का…, रणबीर कपूर हो रहे हैं जमकर ट्रोल, जाने क्यों?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर खुद नहीं हैं लेकिन वह किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही रणबीर कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने फैंस के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में फैंस रणबीर कपूर को अपना एक टैटू दिखा रहा है, जिसमें उनके हाथ पर आवारा लिखा है। इस टैटू को देखकर रणबीर कपूर ने जो रिएक्ट किया है, लोगों को वो पसंद नहीं आया। इसी वीडियो को शेयर कर कई यूजर ने लिखा है कि ”इतना ज्यादा घमंड और एटीट्यूड किस बात का।”

2013 में रणबीर कपूर को अक्सर अपनी बाहों पर एक टैटू के साथ देखा जाता था, जिसपर आवारा लिखा होता था। उस दौरान रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी का प्रमोशन कर रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि यह स्थायी था या अस्थायी। आवारा (1951) रणबीर कपूर के दादा राज कपूर की हिट फिल्मों में से एक थी। रणबीर कपूर के एक प्रशंसक ने भी अपनी बाहों पर ‘आवारा’ टैटू को बनवाया है। जब रणबीर कपूर को फैंस ने वह टैटू दिखाया तो उन्होंने उस टैटू को करीब से देखा और कहा, “यह एक स्टिक-ऑन है।” रणबीर ने थंब दिखाया और वहां से चले गए।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर ने ‘आवारा’ टैटू पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया को लेकर उनको ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, उनका रिएक्शन इतना कमजोर था। एक अन्य यूजर ने लिखा, अपने फैंस को ही इतना एटीट्यूड और घमंड दिखा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, ओह इतना एटीट्यूड है, बेचारे से बात भी नहीं की, जिसने टैटू बनवाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, टैटू करवाना ही है तो अपने मां-पापा के लिए कराओ, जो तुम्हारे लिए अपनी जिंदगी लुटा देते हैं, ये लोग तो तुम्हारा नाम तक नहीं जानते हैं।”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही है, इस बार भी जब रणबीर से उनकी शादी को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने एक बार फिर इस सवाल का गोलमोल जवाब दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल में आलिया और रणबीर शादी कर सकते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने दिल और दिमाग से पहले ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं।

Back to top button