x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिशा पटानी ने जिम में दिखाया अपना कमाल,80 किलो उठाया वजन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दिशा पटानी को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है। आए दिन वो अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। इसी के साथ वो अपने फिटनेस रूटीन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर उन्हें जिम में वर्कआउट करते और वेट लिफ्ट करते देखा जाता है। इसी क्रम में दिशा ने अपना लेटेस्ट वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा 80 किलो रैक पुल के साथ एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘रैक पुल 5 रेप्स 80 किग्रा’, इसी के साथ उन्होंने एक कुत्ते का इमोजी भी शेयर किया है।

इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री एली अवराम ने कमेंट में लिखा है ‘अरे डी’, साथ ही उन्होंने ताली इमोजी पोस्ट की है। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, जो दिशा की भी अच्छी दोस्त हैं।

Back to top button