x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुपम खेर का दर्द! 64 साल के अनुपम खेर की नहीं है अपनी कोई औलाद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनुपम खेर (Anupam Kher) बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक है. अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। अनुपम बॉलीवुड में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। अनुपम ने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए है। अनुपम ने साल 1985 में बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर से शादी की थी। ये किरण और अनुपन दोनों की दूसरी शादी थी। किरण को अपनी पहली शादी से एक बेटा सिकंदर खेर है, जो अब अनुपम खेर के साथ ही रहता है। अनुपम को बच्चों से बहुत लगाव है और वे अपना खाली समय बच्चों के साथ खेलते हुए बिताते है। हालांकि अनुपम की खुद की कोई औलाद नहीं है। अनुपम ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें अपने बच्चों की कमी बहुत खलती है।

अनुपम ने साल 2013 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘सिकंदर जब चार साल का था तब मेरे पास आया था। सिकंदर मेरा बहुत आदर करता है और बहुत प्यार करता है। मैं भी उससे बहुत प्यार करता हूं। लेकिन सिकंदर मेरा सौतेला बेटा है। ऐसे में मुझे खुद के बच्चे की कमी बहुत खलती है। हालांकि मैं अब कुछ नहीं कर सकता।

शादी के बाद अनुपम और किरण बच्चा चाहते थे। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी किरण बच्चा कंसीव नहीं कर सकी। किरण ने इस बात का खुलासा खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। किरण ने बताया था , ‘हमने बच्चे के लिए बहुत ट्राई किया था। क्योंकि हम सिकंदर को एक भाई या बहन देना चाहते थे। लेकिन हम जिसे चाहते थे वैसा नहीं हुआ। यहां तक की मेडिकल हेल्प के बावजूद भी हमें बच्चा नहीं हो सका’।

किरण और अनुपम दोनों चंडीगढ़ में ही पहली बार मिले थे। अनुपम और किरण दोनों ही चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। अनुपम की पहली शादी साल 1979 में मधुमालती से हुई थी हालांकि अनुपम इस शादी से खुश नहीं थे। वहीं किरण ने साल 1980 में बिजनेसमैन गौतम बैरी पहली शादी की थी। जिसके बाद साल 1981 में किरण ने सिकन्दर को जन्म दिया था।

कोलकाता में एक प्ले के दौरान अनुपम ने किरण को शादी के लिए प्रपोज किया था। किरण ने अनुपम का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद किरण ने अपने पति गौतम को और अनुपम ने अपनी पत्नी मधुमती को तलाक दे दिया। अपने-अपने पार्टनर्स से अलग होने के बाद दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने किरण के बेटे सिकंदर को भी अपना लिया।

Back to top button