मुंबई : लता मंगेशकर के अंतिम दिनों के दो वायरल वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में लताजी की हालत बेहद नाजुक दिख रही है. एक वीडियो में सामने वाला मराठी में लताजी का हालचाल पूछता है और कहता है.. ‘कशा आहात दीदी गुड..’ और सामने वाली व्यक्ति दीदी के पैर छू कर आशीर्वाद लेती है. इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। जो कोई भी उनकी हालत देखेगा, उसे दया आ जाएगी।
#LataMangeshkarનાં અંતિમ સમયનાં બે વીડિયો સામે આવ્યાં છે. જોકે આ વીડિયોમાં જે બહેન નજર આવે છે તે લતા મંગેશ્કર જ છે તે વાતની પુષ્ટિ #News18gujarati કરતું નથી. #RIP pic.twitter.com/hVOfOsWVtl
— News18Gujarati (@News18Guj) February 7, 2022
एक अन्य वीडियो में लताजी दो सिस्टर्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस खबर की जानकारी न्यूज़18 से ली गयी हैं। हालांकि, न्यूज़18 ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस वीडियो में दिख रही बुज़ुर्ग लता मंगेशकर है या नहीं।
बता दें, लता दीदी (लता मंगेशकर) पंच महाभूत में विलीन हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचे थे। उन्हें मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके भाई हृदयनाथ ने लताजी के शरीर का अंतिम संस्कार किया था।
#LataMangeshkarનાં અંતિમ સમયનાં બે વીડિયો સામે આવ્યાં છે. જોકે આ વીડિયોમાં જે બહેન નજર આવે છે તે લતા મંગેશ્કર જ છે તે વાતની પુષ્ટિ #News18gujarati કરતું નથી. #RIP pic.twitter.com/0Q6nd9Q7fg
— News18Gujarati (@News18Guj) February 7, 2022
लताजी के निधन की खबर के बाद, दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, शाहरुख खान, आशुतोष गोवारिकर, संजय लीला भंसाली, मधुर भंडारकर, श्रद्धा कपूर, जावेद अख्तर, अनुपम खेर सहित अनेक दिग्गज कलाकार मौजूद थे।