x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मौनी रॉय को वैलेंटाइन पर एक-दो नहीं बल्कि मिली 4 डायमंड रिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी की पहली ‘नागिन’ मौनी रॉय बहुत खुश हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं हैं। वजह बेहद खास है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय को शादी के बाद पहले वैलेंटाइन पर खास तोहफा मिला है। शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे होता भी खास है ऐसे में मौनी रॉय को स्पेशल गिफ्ट तो मिलना ही था। लेकिन वो गिफ्ट ऐसा था कि खुद एक्ट्रेस को भी अंदाजा नहीं था। दरअसल मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने एक्ट्रेस को हीरे की अंगूठी दी है। खास बात ये है कि उन्हें 1 या 2 नहीं 4 डायमंड रिंग मिली है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी है।

मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को शादी की थी। इस शादी में करीबी परिजन और दोस्त शामिल हुए थे। मौनी रॉय और सूरज नांबियार हनीमून के लिए कश्मीर गए थे, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। मौनी ‘देवों के देव महादेव’, ‘नागिन’ और ‘नागिन 2’ जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, वो राजकुमार राव के साथ ‘मेड इन चाइना’ में भी नजर आ चुकी हैं। जल्द ही मौनी रॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी अभिनय करती दिखेंगी।

Back to top button