मुंबई – सीरियल ‘दीया और बाती हम’ काफी समय पहले खत्म हो चूका है, लेकिन आज भी ये लोगों को याद है। इस शो के किरदारों को लोग आज भी पसंद करते हैं। इस सीरियल में संध्या बींदणी से लेकर भाभो तक के सभी किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए थे। वहीं शो में सास-बहू की नोक-झोक और केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती थी। ‘दीया और बाती हम’ में संध्या बींदणी का किरदार दीपिका सिंह और भाभो का किरदार नीलू वाघेला निभाया करती थी। दीपिका भले ही टीवी पर नजर नहीं आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों का एक शानदार डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑनस्क्रीन सास बहू को साथ में ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। फैन्स को वीडियो में ऑनस्क्रीन सास-बहू की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और वो जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा ‘खूबसूरत’।
इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो ऑनस्क्रीन सास के साथ जोरदार अंदाज में ‘Mera Dadla’ सॉन्ग पर थिरक रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा है ‘इतने सालों तक जो चीज मैंने सबसे ज्यादा याद की थी वो है नीलू वाघेला के साथ डांस करना। हमें साथ लाने के लिए समीर त्रिपाठी, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया’।