x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने अपने ही बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को कहा चोर, जानिए क्यों?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माना जाता हैं। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं और इस कपल को लोग बहुत प्यार भी देते हैं। जी दरअसल यह कपल एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और दोनों को बहुत पसंद किया जाता है। अब बीते रविवार को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वों स्विमिंग पूल किनारे बैठकर चिल करती दिख रही हैं।

आप देख सकते हैं इस फोटो में मलाइका आरेंज कलर का टॉप और शॉर्ट्स पहने स्विमिंग पूल के पास बनी सीढ़ियों पर बैठकर चिल कर रही हैं। ऐसे में प्रेमिका मलाइका को देख, ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर लिखा, ‘नाइस कैप्शन।’ इसी के साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के कमेंट का अपने फनी अंदाज में जवाब देते हुए उन्हें ‘कैप्शन चोर’ कहा। आप सभी को बता दें, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं, वो अक्सर जिम में वर्कआउट और अपने योग सेशन की फोटो वीडियो में शेयर कर फैंस के अपनी फिट रहने के लिए मोटिवेट भी करती हैं। अब अगर अर्जुन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

दरअसल वो जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 2 में नजर आने वालें हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि एक विलेन रिटर्न्स 2 साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रदधा कपूर, रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत फिल्म एक विलेन का सीक्वल है।

Back to top button