x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर-आलिया भट्ट के परिवार ने शुरू की तैयारियां, जल्द बंध सकते है शादी के बंधन में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2022 में ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। जानकारी के मुताबिक शादी की तैयारियां लगातार जारी हैं और इसी साल ये जोड़ा सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएगा। इससे पहले बताया जा रहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर 2021 में शादी के बंधन मे बंध जाएंगे। हालांकि बाद में खबर आई कि कई चीजों को ध्यान में रखते हुए शादी पोस्टपोन कर दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Namrata 🤍 (@aesthetiqueedits)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई में ही शादी करेंगे। अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल शादी करेगा। खबर के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक आलीशान शादी करने की बजाए इसे कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में इमोशन्स के हिसाब से स्पेशल बनाने का फैसला किया है। मालूम हो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी निजी जिदंगी को लेकर काफी रिजर्व हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करने की तैयारियां कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपूर और भट्ट परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कहा जा रहा है कि आलिया-रणबीर रणथम्भौर में शादी करेंगे क्योंकि दोनों यहीं पर सबसे ज्यादा छुट्टियां मनाने गए हैं और ये उनकी पसंदीदा जगह है।’

Back to top button