x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नोरा फतेही को इस शख्स ने दिया ये खास बर्थडे गिफ्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में नोरा आज जिस मुकाम पर हैं वह उन्होंने अपने दम पर बिना किसी गॉडफादर के बनाई है। नोरा के कुछ नही से बहुत कुछ बनने की कहानी उनके फैंन बखूबी जाते हैं। तभी उन्होंने एक्ट्रेस के जन्म दिन पर उन्हें एक ऐसा तोहफा दिया जिसकी नोरा ने कभी कल्पना भी नही की होगी।

अपने डांस मूव्स से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बीते छह फरवरी को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर नोरा ने अपने बर्थडे से जुड़ी तो कोई फोटो शेयर नहीं की हैं। लेकिन बर्थडे के एक दिन बाद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो नोरा के फैंस की तरफ से गिफ्ट है।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

दरअसल, नोरा के कई फैन क्लब्स ने एक ग्रुप बनाकर उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने कि लिए एक फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरत मंद 300 बच्चों को नोरा के नाम पर खाना खिलाया। जिसका वीडियो बनाकर फैंस ने नोरा को भेजा। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि वीडियो में सभी बच्चे नोरा को एक-एक कर हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने अपनी खुशी जाहिर की और कैप्शन में लिखा, ‘मैं अभी सचमुच रो रही हूं। यह अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट है! मेरे सभी फैन क्लब्स को धन्यवाद जो एक साथ आए और मेरे नाम पर इतने सारे वंचित बच्चों को खाना खिलाया। मेरे फैंस इतने जेनरस थॉटफुल और अच्छे दिल वाले लोग हैं! इस अद्भुत अमूल्य उपहार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।’

आपको बता दें कि नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया। लेकिन पहचान उन्हें तब मिली जब वह फिल्म बाहुबली के गाने ‘मनोहरी’ में नजर आईं। इसके बाद नोरा सबकी नजरों में आ गई और फिल्म जगत में उनका सिक्का जम गया। आज एक्ट्रेस एक आइटम सॉन्ग के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं।

Back to top button