x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

देखे कंगना रनौत के TV शो Lock Upp के कंटेस्टेंट्स?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एकता कपूर और कंगना रनौत एक बार फिर साथ आ रहे हैं। दोनों एक रियलिटी टीवी शो ‘लॉक अप’ लेकर आ रही हैं। कंगना उस शो की होस्ट होंगी और इसमें करीब 16 सेलेब्रिटीज को करीब 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। एलिमिनेशन का फैसला दर्शकों और होस्ट पर निर्भर होगा। लॉक अप टीवी शो के ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। एकता कपूर ने कहा कि शो ‘सच्चाई और विवादों से भरपूर’ होगा। हालांकि, शो का फॉर्मेट अभी पता नहीं चला है। इसी बीच टीवी शो में आने वाले सेलिब्रिटीज के नामों की खुलासा होता नजर आ रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उन नामों पर, जो कंगना के शो का हिस्सा बनेंगे।

सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड और मॉडल रोहमन शॉल भी टीवी शो के कंटेस्टेंट में से एक होंगे। रोहमन को हाल ही में सुश के साथ देखा गया था जहां वो अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए थे।

बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रहीं मायशा अय्यर भी एकता कपूर के शो में 16 सेलिब्रिटीज में से एक हो सकती हैं। हालांकि, अभी यह सब केवल एक अनुमान है।

कुछ प्रशंसक प्रतीक सहजपाल को रियलिटी टीवी शो लॉक अप के अंदर बंद देखना चाहते हैं। वैसे उन्हें बीबी ओटीटी और बिग बॉस 15 दोनों के लिए शो में बंद किया गया था, हालांकि, क्या वह एक और शो में 72 दिनों के लिए बंद रहना पसंद करेंगे, यह बड़ा सवाल है।

पूनम पांडे इस शो की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट में से एक होंगी। जिन्हें लॉक अप के अंदर बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों ने कहा है कि उनका विवादास्पद व्यक्तित्व शो में फिट बैठता है।

बसीर अली भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनसे संपर्क किया गया है या नहीं। वो पहले रियलिटी टीवी शो ऐस ऑफ स्पेस, रोडीज और स्प्लिट्सविला का हिस्सा रहे हैं।

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उनसे संपर्क किया गया है या नहीं। उन्होंने हाल ही में नागिन 6 में नजर आने को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं।

आध्यात्मिक नेता, बेस्टसेलिंग लेखक और ब्लैक लोटस ऐप के संस्थापक ओम स्वामी कंगना रनौत के रियलिटी टीवी शो में शामिल होने वाले हैं। ओम स्वारी इसके लिए खास हिमालय में अपना आश्रम छोड़कर आ रहे हैं।

Back to top button