मुंबई – मलाइका ने अपने बोल्ड अवतार और अपनी फिटनेस के दम पर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। मलाइका अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी सोशल मीडिया मंडल पर फोटोस और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन सुर्खियों का विषय बनी रहती है। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की वीडियो में सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है, तो चलिए जानते हैं आखिर तो इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसके चलते सब इस वीडियो की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा की यह पहली वीडियो नहीं है जिसे शेफ सौरभ ने एडिट किया हैं, एक बार फिर मलाइका अरोड़ा को सौरभ द्वारा एडिट गई वीडियो पसंद आई, जिसे मलाइका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वीकेंड फील्स.’ इसी के साथ उन्होंने सौरभ का शुक्रिया भी अदा किया है।