x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हुआ डिलीट? जाने वजह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नोरा फतेही (Nora Fatehi) के फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही का अकाउंट अब नहीं दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम (Nora Fatehi instagram) अकाउंट को या तो डिलीट कर दिया गया है या फिर उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से ही ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है। कुछ ही देर पहले नोरा ने एक तस्वीर शेयर की थी, इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट शो नहीं हो रहा है। इस बात से उनके फैन्स और फॉलोअर्स काफी परेशान हो गए हैं।

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वो खुद 418 लोगों को फॉलो करती थीं। नोरा फतेही अभी तक 1611 पोस्ट कर चुकी थीं। नोरा फतेही के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते थे। कई फैन्स नोरा फतेही को इंस्टा क्वीन भी कहते थे। नोरा फतेही के हॉट अंदाज और किलर डांस मूव्स के सभी दीवाने हैं।

करीब 20 घंटे पहले नोरा फतेही ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही दो शेरों के साथ नजर आ रही थीं। फोटोज में नोरा हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं कमेंट सेक्शन में फैन्स उनके इस अंदाज की भी खूब तारीफ कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही नोरा का अकाउंट दिखना बंद होगा। नोरा का इंस्टाग्राम अब मोबाइल एप और वेब ब्राउजर पर कैसा दिख रहा है।

Back to top button