x
भारत

लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी के लुक्स ने बटोरीं सुर्खियां,प्रियंका ने 2004 में रखा था राजनीति में कदम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को चुनाव लड़ाने के खूब कयास लगाए गए। माना जा रहा था कि प्रियंका वाड्रा को पार्टी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है, इसी सीट का उनकी मां सोनिया गांधी लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती आई है, लेकिन अब बार की तरह ही इन अटकलों पर विराम लग गया और कांग्रेस ने इस सीट से राहुल गांधी को टिकट दिया। लिहाजा इस बार भी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है।

प्रियंका केरल के वायनाड में रैली

हाल ही में प्रियंका केरल के वायनाड में रैली को संबोधित करने पहुंची थीं, तो वह अलग-अलग राज्यों में जाकर भी अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं।इस दौरान कांग्रेस नेता के भाषण के साथ ही उनके कॉटन के कपड़ों में सादगी से भरे लुक भी काफी वायरल हो रहे हैं। वह कई जगह अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही साड़ी पहने नजर आईं, तो कुछ जगह वह सूट में पहुंचीं। आइए चुनावी मैदान में उतरीं प्रियंका के कुछ लुक्स पर नजर डालते हैं।

2004 से की थी अनौपचारिक शुरुआत

वैसे तो प्रियंका वाड्रा का राजनीति में औपचारिक पदार्पण 2019 के लोकसभा चुनाव में हुआ था, लेकिन वे राजनीति में 2004 से ही सक्रिय हो चुकी थीं। उस समय प्रियंका गांधी ने अपना पहला चुनावी भाषण दिया, साथ ही भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में चुनाव प्रचार किया। इस बार प्रियंका वाड्रा संगठन में अनौपचारिक रूप से कई बार सक्रिय दिखीं, लेकिन उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई और न ही उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी की तरह चुनाव लड़ा।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया। उस दौरान भी अटकलें चली कि प्रियंका वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी, हालांकि इन अटकलों पर तब विराम लग गया, पार्टी ने वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह पीट गई और उसे उप्र की 80 में से सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली।

प्रियंका कॉटन की साड़ी के साथ

अपने प्रचार कार्यक्रम के दौरान प्रियंका कॉटन की साड़ी के साथ ही कॉटन के सूटों में भी नजर आ रही हैं। उन्होंने केरल में जनता को संबोधित करने के दौरान ब्लू कलर के वाइट प्रिंटेड सूट के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे, तो चश्मा भी लगा रखा था।वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में वह रेड प्रिंटेड कुर्ते में नजर आईं, जिस पर वाइट फूलों का प्रिंट हो रखा है। इस लुक में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके फीचर्स को इनहैंस कर रहा है।

Back to top button