x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Nia Sharma ने दिखाया ‘चोली के पीछे क्या है…’, लूट ली महफिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहती हैं। निया शर्मा का हर अंदाज फैन्स को भाता है और चर्चा में आ जाता है। निया शर्मा हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में लगी रहती हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आता है। कभी फिटनेस तो कभी बोल्ड अंदाज, निया किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर निया शर्मा का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जहां वो जोरदार डांस कर रही हैं। निया के डांस मूव्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं।

दरअसल कुछ ही देर पहले निया शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निया शर्मा सुपरहिट सॉन्ग ‘चोली के पीछे क्या है’ के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। निया के डांस मूव्स फैन्स को पसंद आ रहे हैं। निया के शुरुआती मूव्स से लेकर फिनिशिंग स्टेप तक, फैन्स खूब कमेंट करते हुए एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं। फैन्स निया के हर डांस स्टेप को किलर बता रहे हैं।

गौरतलब है कि निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन यानी 70 लाख फॉलोअर्स हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फोटोज- वीडियोज शेयर करती हैं। निया शर्मा के बोल्ड अंदाज को फैन्स खूब पसंद करते हैं। एक ओर जहां निया की हॉटनेस पर हर कोई फिदा है तो वहीं दूसरी ओर उनकी फिटनेस और डांस पर सेलेब्स भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।

Back to top button