x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

5000 लेकर मुंबई आयी नोरा फतेही की नेटवर्थ 22 करोड़ रूपये, एक साल में कैसे हुआ ये जादू?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : नोरा फतेही भारत में बेहद कम समय में काफी चर्चित हो गई है। 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद से ही नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मुख्य आरोपी ने नोरा को लाखों करोड़ो के तोहफे दिए थे। बता दें कि नोरा को एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

अब खबर यह है की नोरा फतेही सरकार की गवाह बनने वाली है। आपको बता दे नोरा के पास पैसों की कमी नहीं है। नोरा महज 5 हजार लेकर आई थी लेकिन अब उनकी कुल सम्पति का अंदाजा लगाना भी मुशकिल है।

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही एक डांसर, मॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। कनाडा में मॉडलिंग और डांसिंग करियर की शुरुआत करने के बाद नोरा भारत आई थीं। नोरा की फिल्मी करियर का शुरुआत भारत में साल 2015 से शुरु हुआ। नोरा ने सबसे पहले साल 2015 की फिल्म रोर से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद नोरा साउथ की फिल्म डबल बेरल औक कायमकुलम कोचिनी में नजर आई थीं।

नोरा को भारत में इतनी आसानी से काम नहीं मिला। नोरा को इसके लिए काफी महनत करनी पड़ी। नोरा को शुरुआती में हिन्दी नहीं आने के कारण उन्हें लोगों से काफी कुछ सुनना पड़ा।

बात करें नोरा फतेही की कमाई की तो नोरा हर गाने के लिए 40 लाख से 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लाखों की कमाई करती हैं नोरा । नोरा भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर हैं।

आपको बता दे की नोरा ने एक इंटरव्यू के दौरान ने खुलासा किया था कि वो महज 5 हजार रुपए लेकर भारत पहुंची थीं। भारत आने के बाद भी काम मिलना इतना आसान नहीं था।

नोरा भारत में फेम्स डांसर के नाम से भी जानी जाती है। साथ ही वो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नोरा आज करोड़ो की मालकिन है। साल 2020 में नोरा की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर थी जो अब दोगुनी होकर 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Back to top button