x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

5 साल की बच्ची का टैलेंट देख, शिल्पा शेट्टी हुई भावुक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ये वीडियो 5 साल की छोटी की बच्ची प्रज्ञा का है। जिनकी गायकी की कला को देखकर सभी नतमस्तक हो गए हैं। हाल ही में 5 साल की प्रज्ञा ने अपनी मां मुक्ता के साथ टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पहुंचीं। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के मंच पर जैसे ही प्रज्ञा ने अपनी मां के साथ परफॉर्मेंस दी, वो सीधा सबके दिलों में सब गईं। जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह, किरण खेर और मनोज मुंतशिर छोटी बच्ची और उसकी मां की इस अपार प्रतिभा को देखकर दंग रह गए और खुद को स्टैंडिंग ओवेशन देने से रोक नहीं पाए।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मां और बेटी की ये जोड़ी गुवाहाटी, असम से हैं। अपनी 5 साल की बच्ची के साथ मुक्ता ने स्टेज पर कलंक फिल्म का फेमस सॉन्ग घर मोरे परदेसिया गाया। जो कि आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने को प्रज्ञा ने इतनी कम उम्र में बखूबी पेश किया। यहां तक कि गाने की सरगम को भी वो अपनी मां के साथ निभाती दिखीं। इस कारण उन्होंने सबका दिल जीत लिया।

Back to top button