x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मौनी रॉय की शादी में इन सेलिब्रिटीज को मिला इनविटेशन, रणबीर-आलिया को नो एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले खबर आई थी कि 27 जनवरी को मौनी और सूरज दुबई में शादी करेंगे। हालांकि बाद में लोकेशन बदली गई और वेडिंग डेस्टिनेशन गोवा तय किया गया। मौनी और सूरज दोनों ही अभी शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सेलेब्रिटी शादी का हिस्सा जरूर होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

टीवी शोज में काम करने के दौरान मौनी रॉय बीच-बीच में फिल्में भी करती रही हैं और अब उनका पूरा फोकस सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर है। मौनी रॉय के उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर के भी इस शादी का हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि करण जौहर जिस भी शादी में पहुंचते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं।

मौनी रॉय ने इससे पहले ‘रन’, ‘गोल्ड’, और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी और मेगा बजट फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर अयान मुखर्जी के भी इस शादी में शरीक होने की खबरें हैं। बता दें कि शुरू में अयान और मौनी के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आई थीं जो कि बाद में फर्जी साबित हुईं।

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिए एकता कपूर ने ही मौनी रॉय को लॉन्य किया था। इतना ही नहीं एकता कपूर ने मौनी को उनके करियर का सबसे बड़ा शो ‘नागिन’ ऑफर किया था। एकता कपूर के करियर को बुलंदियों तक पहुंचाने में एकता कपूर का बेहद खास रोल रहा है। ऐसे में वह इस शादी में शरीक जरूर होंगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मौनी रॉय की शादी में न्यौता नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक शादी में सिर्फ 50 लोगों के शरीक होने की खबर है और कोविड के चलते लगाई गई पाबंदियों के चलते ऐसा किया गया है। खबरों की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गिनती उन 50 लोगों में नहीं हुई है।

Back to top button