x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और जोनस के बच्चे को तसलीमा नसरीन ने कहा ”रेडीमेड बेबी” इस बात पे मचा बवाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके ये जानकारी सभी फैंस के साथ साझा की। प्रियंका और निक की जिंदगी में एक नए मेहमान के आ जाने की खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए लेकिन वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाना शुरू हो गया। तसलीमा नसरीन के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। तसलीमा ने अपने ट्वीट में सरोगेसी से होने वाले बच्चों को ‘रेडीमेड बेबी’ कहा है।

प्रियंका चोपड़ा को ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि प्रेग्नेंसी की दिक्कतों और डिलीवरी में होने वाली तकलीफ से बचने के लिए प्रियंका ने ऐसा किया है। शुरुआत एक-दो ट्वीट्स से हुई और फिर बाद में पूरा ट्रेंड शुरू हो गया। दिग्गज राइटर तसलीमा नसरीन ने लिखा, ‘ऐसी मां क्या महसूस करती होगी जब उसे सरोगेसी के जरिए उसका रेडीमेड बच्चा मिलता है?’

थोड़ी ही देर बाद प्रियंका चोपड़ा की आर्मी भी इस लड़ाई में कूद पड़ी और फिर एक तरफ एक्ट्रेस के फैंस थे और दूसरी तरफ उनका विरोध करने वाले। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘कुछ लोग कितने ज्यादा बेगैरत हैं कि एक औरत के सरोगेसी से मां बनने पर उसका विरोध कर रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- इन बच्चों को रेडीमेड पुकारना कितना ज्यादा असंवेदनशील है।

Back to top button