x
खेल

IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं है विराट बल्कि है ये खिलाडी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – IPL 2022 का सीजन इस बार पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। इस बार आईपीएल में दस टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। IPL से इस बार अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें जुड़ी है। लखनई फ्रेंचाइजी ने भी एक-एक कर अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए। लखनई फ्रेंचाइजी ने इस खतरनाक खिलाड़ि को अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL की लखनई फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। लखनऊ ने राहुल को 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इसी के साथ केएल राहुल IPL-2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। अब केएल राहुल IPL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके है। लखनऊ ने राहुल के अलावा अनकैप्‍ड भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोयनिस को 9.2 करोड़ दिए है।

IPL 2022 में लखनऊ की टीम की कमान अब राहुल के हाथ में होगी, जो साल 2020 और 2021 के IPL में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके है। राहुल ने IPL के पिछले लगातार 4 सीजन में 575 प्लस स्कोर बनाए है। 2020 में उन्होंने 14 मैच में पांच अर्धशतक और एक शतक की मदद से 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने किया था। 2021 में राहुल के बल्ले से 626 रन निकले थे। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इस टीम ने हार्दिक पंड्या के अलावा राशिद खान को 15 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

केएल राहुल सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत को 16-16 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16, जबकि विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Back to top button