x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बेटे अहान और बेटी आथिया की शादी करने जा रहे हैं सुनील शेट्टी?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के साथ साल 2021 का अंत हुआ। इसके अलावा, बॉलीवुड में राजकुमार राव-पत्रलेखा और वरुण धवन-नताशा दलाल जैसी कई बड़ी शादियां भी हुईं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं आने वाले दिनों में फिल्म सुपर स्टार सुनील शेट्टी के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो शहनाइयां बजने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और बेटे अहान जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब इन अटकलों पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है और इन खबरों का सच बताया है। सुनील शेट्टी ने आथिया और अहान की शादी को लेकर एक ट्वीट किया है और उन रिपोर्ट को अफवाह करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को खूब खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- एक आर्टिकल देखा। कह नहीं सकता कि दुखी होना है या खुश होना है। किसी भी फैक्ट वेरिफाई करने से पहले ‘स्कूप’ करने की जरूरत को नहीं समझ सकते। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सुनील शेट्टी के बेटे एक्टर अहान इन दिनों डिजाइनर तानिया श्रॉफ तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। इन दोनों प्यार किसी से छुपाया नहीं है। आए दिन वो एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अहान -तानिया के रिश्ते को घरवालों से भी हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं आथिया शेट्टी की बात करें तो, वो इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों लगभग पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों की शादी की बात करें तो, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार फैमिली के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि साल 2022 में सुनीश शेट्टी के दोनों बच्चे बेटी अथिया और बेटा अहान शादी करेंगे।

Back to top button