x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

काजोल से लेकर शिल्पा तक, ये अभिनेत्रियां फिल्मों के चक्कर में खो चुकी है कोख में अपना बच्चा!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : समय के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों के सब्जेक्ट धीरे-धीरे चेंज हो रहे हैं। लोग अपने फेवरेट स्टार को फॉलो करते हुए उनसे बहुत सी चीजें सीखते हैं।बहुत से लोगों को लगता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को आम लोगों की तरह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन ऐसा नहीं है वह भी इंसान हैं और उनके साथ भी वही सब चीजें होती है, जो एक आम इंसान के साथ होती हैं।

लेकिन यह स्टार्स कभी भी अपनी परेशानियों को अपने काम के आगे नहीं आने देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने जन्म से पहले ही अपने बच्चे को खोया है।

काजोल
काजोल ने सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती रही है। बता दें कि काजोल हमेशा ही बातूनी और मजाकिया किस्म की रही है। लेकिन शादी के 2 साल बाद उन्होंने भी मिसकैरेज का सामना किया है।

काजोल ने बड़ी हिम्मत के साथ इस दर्द का सामना किया है। यह वह वक्त था जब उनकी फिल्म कभी खुशी कभी गम बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही थी। वहीं दूसरी ओर काजोल को मिसकैरेज के चलते हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। अब काजोल के दो बच्चे हैं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने अपनी योगा के वीडियोज भी निकाले हैं। लेकिन अपना और अपनी सेहत का इतना ख्याल रखने वाले शिल्पा शेट्टी का भी मिसकैरेज हो चुका है।

साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के बाद शिल्पा प्रेग्नेंट हुई लेकिन कुछ समय बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। इस हादसे ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2012 में उन्होंने बेटे अयान को जन्म दिया। इसी साल सरोगेसी से उनकी एक बेटी हुई है।

सायरा बानो
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सभी जोड़ियों के लिए मिसाल है। दोनों ने बिना किसी औलाद के अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से साथ गुजारी है। बता दे कि शादी के बाद सायरा बानो प्रेग्नेंट हुई थी। लेकिन 8 महीने की प्रेगनेंसी में उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद सायरा कभी भी मां नहीं बन पाई। उन्हें और दिलीप कुमार को हमेशा बेऔलाद होने का दुख रहा है।

गौरी खान
शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गौरी खान का एक बार मिसकैरेज हो चुका है।

बता दे कि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 1997 में उनकी पत्नी गौरी खान का मिसकैरेज हो गया था। उस वक्त शाहरुख इंडिया में नहीं थे। उन्हें जैसे ही पता चला वह शूटिंग छोड़कर उसी दिन इंडिया वापस आए थे।

किरण राव
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पत्नी किरण राव भी मिसकैरेज के दर्द से गुजर चुकी है। शादी के बाद किरण राव साल 2009 में मां बनने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों के चलते उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद साल 2011 में सरोगेसी से उनके बेटे ने जन्म लिया।

रश्मि देसाई
अभिनेत्री रश्मि देसाई अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने अपने सीरियल के को एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया।

रश्मि को इससे बहुत सदमा पहुंचा था लेकिन इसके बावजूद वह हिम्मत के साथ अपनी शूटिंग करती रही। बता दे कि रश्मि देसाई का नंदीश संधू से तलाक हो चुका है।

Back to top button