x
भारत

अगर Jaya Bachchan की ये एक शर्त मान लेती तो Karisma Kapoor होती बच्चन परिवार की बहु


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड कोई ना कोई वजह से सुर्खियों में छाया हुआ रहता है। लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती है जो काफी समय तक चलती है। एक ऐसा ही किस्सा बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का है। यह खबर तब आई थी जब अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर बताया था कि यह दोनों सगाई करने वाले हैं।

करिश्मा और अभिषेक की सगाई की घोषणा सुनने के बाद सभी के बीच एक उत्साह का वातावरण बन गया था। लेकिन यह खुशखबरी जल्द ही खत्म हो गई थी, क्योंकि उसके कुछ समय बाद ही यह खबरें सामने आई कि इन दोनों की शादी नहीं होने वाली है। आखिर ऐसा तो क्या हुआ था, क्या थी इसके पीछे की वजह की दोनों की शादी होते होते रुक गयी।

इसके पीछे की वजह को बच्चन परिवार और कपूर खानदान ने छुपाकर रखा था।

एक दवा यह भी किया जाता है कि करिश्मा कपूर के परिवार वालों ने कुछ ऐसी शर्ते रखी थी जिस वजह से बच्चन परिवार ने शादी से मना कर दिया था। और उन दोनों के परिवार के बीच खटास भी आ गई थी।

करिश्मा कपूर की मां ने बच्चन परिवार के सामने यह शर्त रखी कि वह अभिषेक बच्चन के नाम प्रॉपर्टी का एक बड़ा हिस्सा कर दें। ताकि उनकी बेटी को आगे चलकर आर्थिक रूप से कोई भी परेशानी ना हो।

ऐसा माना जाता है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि वह अपनी बेटी को आर्थिक पक्ष से मजबूत देखना चाहते थे। लेकिन बच्चन परिवार ने इसको करने से साफ मना कर दिया था।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन की भी यह शर्त थी कि शादी के बाद करिश्मा कपूर बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह दे। लेकिन करिश्मा ने यह शर्त नहीं मानी। इन सभी कारणों की वजह से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई थी।

Back to top button