x
कोरोनाट्रेंडिंग

पवित्र रिश्ता 2 के एक्टर शाहीर शेख के पिता का कोरोना की वजह से निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पुरे विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना ने बीते दो साल में काफी हाहाकार मचाया था। जिसके थोड़े समय बाद वेक्सिनेशन अभियान की बड़े पैमाने पर मुहीम के बाद फिर से हालत कुछ ठीक हो गए थे। लेकिन फ़िलहाल कोरोना का कहर फिर से दिखाई दे रहा हे। जिसका शिकार कई बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी एक्टर्स भी होते जा रहे है।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता 2 से मशहूर हुए एक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का कोरोना की वजह से निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से कोरोना से ग्रस्त थे और संक्रमण तेज बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर वो वैंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन आज सुबह ही शाहनवाज शेख जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

टीवी एक्टर अली गोनी ने ट्वीट कर शाहीर शेख के पिता के निधन के बारे में जेकरि दी। अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए शाहीर शेख के पिता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा की इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलाही राजी उन। अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। शाहीर, हौंसला रखो भाई। अली गोनी द्वारा शहीर शेख के पिता को लेकर दी गई जानकारी के बाद उनके फैंस काफी दुखी है और शोक जता रहे है।

शाहीर शेख के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर शोक जता रहे है। बता दें कि थोड़े दिनों पहले शाहीर शेख ने अपने पिता के वेंटीलेटर पर होने की जानकारी दी थी और अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनके पिता के लिए दुआ करें।

शहीर शेख एक भारतीय अभिनेता तथा मॉडल है, जो कि कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देवरथ दीक्षित और महाभारत में अर्जुन के किरदार के लिए खाासतौर पर जाने जाते है। शेख ने अपनी टेलिविज़न करियर की शुरुआत क्या मस्त है लाइफ नामक शो के साथ किया। अभिनेता बनने से पहले वह एक वकील थे। शाहीर शेख को टेलीविज़न जगत के एक बहुत लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकार माना जाता है।

Back to top button