x
टेक्नोलॉजीलाइफस्टाइल

जानिये Google पर अकेले में सबसे ज्यादा क्या सर्च करती है लड़कियां?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google की वजह से आपको चुटकियो में किसी भी छोटी से छोटी चीज की जानकारी मिल जाती है। आये दिन करोडो यूजर Google पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते है। अगर हमें किसी काम में परेशानी आती है, तो हमारे हाथ तुरंत गूगल की तरफ बढ़ते है। Google कई बार एंटरटेनमेंट का जरिया भी बनता है। जहां हम कभी गाने सुनते हैं तो कभी किसी चीज की वीडियो देखते है। लेकिन क्या आप जानते है कि दिनभर में जो आप इतना सर्च करते हैं, वो सब गूगल मॉनीटर करता है। जी हां, Google इस सर्च को मॉनीटर करने के साथ-साथ सर्च रिजल्ट्स की एक रिपोर्ट भी जारी करता है।

हाल ही में गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट्स की एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें महिलाओं के इंटरनेट यूज करने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 15 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से भारत में लगभग 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन है और रोजमर्रा की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती है। जिसमें 75% महिलाएं 15-34 आयु वर्ग की है। लेकिन आपको एक बात जानकर आश्चर्य होगा की आखिर लड़कियां गूगल पर क्या सर्च करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियां बचपन से ही एम्बिशयस है वो अपने करियर को लेकर सबसे ज्यादा तवज्जो देती है। ऐसी लड़कियां इंटरनेट पर इसी से रिलेटेड जानकारी सर्च करती है। जैसे उन्हें किस दिशा में करियर बनाना है या कौन सा कोर्स करना है। लड़कियों को म्यूजिक में भी काफी दिलचस्पी होती है। ऐसे में वे अक्सर गूगल पर म्यूजिक भी सर्च करती है। Google की रिपोर्ट में लड़कियों द्वारा ज्यादा म्यूजिक सर्च किया जाना भी शामिल है। लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शन्स, ऑफर्स के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा खोज खबर करती है। ये बात पहले भी कई रिसर्च में सामने आ चुकी है।

लड़कियां कपड़ों की काफी शौकीन होती है। ऐसे में उनके सर्च रिजल्ट में कपड़े या शॉपिंग साइट्स, ऑफर्स से जुड़ी चीजें ही होती है। वो खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के मेकअप के ब्रांड्स भी सर्च करती है। इसके अलावा कई तरह के ब्यूटी ट्रिक्स या ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्खे भी शामिल है। लड़कियों को सुन्दर और सबसे अलग दिखना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं .लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती है। लड़कियों को मेंहदी लगाना भी पसंद होता है। ये बात इस रिसर्च में भी सामने आई है। लड़कियां अक्सर गूगल पर मेंहदी की लेटेस्ट डिजाइन सर्च करती है।

Back to top button