x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

यहां किराए पर मिलती है Girlfriend, आप भी ले सकते हैं..


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर शख्स की जिंदगी में वो वक्त जरूर आता है जब उसे किसी पार्टनर की तलाश होती है। कुछ लोग तो समय पर अपने पार्टनर खोज लेते हैं लेकिन हर किसी की यह ख़्वाहिश पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में जिन लड़कों की गर्लफ्रेंड नहीं है वो अब गर्लफ्रेंड को किराए पर ले सकते हैं। ऐसा हो रहा है चीन में। यहां कई ऐसे ऐप्स हैं जिसकी मदद से रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर की जा सकती है।

दरअसल ज्यादातर चीनी युवा जब छुट्टियां मनाने अपने घर जाते हैं तो रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करते हैं। इसमें शर्त होती हैं कि किराए पर ली गई गर्लफ्रेंड को आप छू नहीं सकते। वो बस गर्लफ्रेंड की तरह व्यवहार करेगी और इमोशनल सपोर्ट देगी। जानकारी के मुताबिक, रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करने के लिए लड़कों को 1,999 युआन यानी करीब 22,816 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

इस भाड़े की गर्लफ्रेंड को परिवार से मिला सकते हैं। उसके साथ डेट पर जा सकते हैं। उसके साथ चैट कर सकते हैं। गौरतलब है कि चीन में लूनर न्यू ईयर के वक्त रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करना और महंगा हो जाता है। तब युवाओं को भाड़े की गर्लफ्रेंड के लिए 3 हजार युआन यानी 34,241 रुपये से लेकर 10 हजार युआन यानी 1,14,139 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। रेंट पर गर्लफ्रेंड का काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि उसका काम बहुत कठिन है क्योंकि उसे हर बार किसी अजनबी शख्स की गर्लफ्रेंड बनना होता है।

Back to top button