x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

गर्लफ्रेंड से भूलकर भी न पूछें ये बातें, तुरंत हो सकता है ब्रेकअप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रिलेशनशिप में कपल्स एक दूसरे के बारे में जानते हैं। एक दूसरे से खुलकर बातें कर लेते हैं और अपने साथी को समझते हैं। कभी-कभार छोटी-मोटी अनबन हो जाती है लेकिन रिलेशनशिप में होने वाली लड़ाई-झगड़े पर रिश्ते में मिठास घोलने का काम करते हैं। लेकिन कई बार कपल्स के बीच होने वाली अनबन के दौरान छोटी-छोटी बातों के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं और ब्रेकअप तक बात पहुंच जाती है। रिलेशनशिप के खत्म होने की नौबत अक्सर लड़कों के कुछ ऐसे सवालों के कारण होती है, जो उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछने चाहिए।

लेकिन, लड़के जाने अनजाने में कई ऐसी बातें लड़कियों से पूछ बैठते हैं जो उनके रिश्ते को खत्म कर सकता है। ऐसे में पार्टनर से ब्रेकअप नहीं करना चाहते या रिश्ते को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो कभी भी लड़कियों से कुछ बात नहीं पूछनी चाहिए।

सोशल मीडिया के पासवर्ड
इन दिनों लगभग सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। कई प्लेटफार्म पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स होते हैं, जिसमें उनकी निजी जानकारी होती है। इन जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए लोग पासवर्ड लगाते हैं। मोबाइल में पासवर्ड लगाना भी अब आम बात है लेकिन कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखते हैं और उनके मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मांगने लगते हैं। ऐसा करने से पार्टनर को लग सकता है कि आप उनपर विश्वास नहीं करते। रिश्ते का इस बात का भी असर पड़ सकता है।

पैसों और खर्चों पर सवाल करना
लड़कों को कभी भी लड़कियों से उनकी सैलरी, पॉकेट मनी के बारे में नहीं पूछना चाहिए। पैसों और खर्चों को लेकर पार्टनर से सवाल करने से उनको महसूस होता है कि आप उन पर खर्च नहीं करना चाहते या आप उनके पैसों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

शादी के बारे में सवाल करना
लड़के-लड़की के प्यार और रिलेशनशिप का अगला पड़ाव शादी हो सकता है। कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से बार बार शादी को लेकर सवाल करते हैं। हो सकता है कि आपकी पार्टनर इस रिश्ते को और अधिक समय देना चाहती हों। वह आपको अच्छे से जानना चाहती हो, उसके बाद ही शादी पर कोई फैसला लेना चाहती हो क्योंकि शादी बड़ी जिम्मेदारी और जिंदगी भर का फैसला होता है। लेकिन आपके शादी को लेकर किए जाने वाले सवालों से वह दबाव महसूस करने लगती हैं और आपसे चिढ़ना शुरु कर देती हैं।

एक्स या क्रश के बारे में सवाल
अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी के बारे में जानना चाहते हैं, खासकर उनसे पहले उनके पार्टनर की लाइफ में कौन था। लड़कियों से उनके एक्स, पहले प्यार या क्रश के बारे में सवाल कर बैठते हैं लेकिन हो सकता है कि आपके सवालों से गर्लफ्रेंड असहज महसूस करने लगे। हो सकता है कि उनके एक्स के साथ अनुभव अच्छे न हों। वह अपने पहले प्यार या एक्स के बारे में बात करना पसंद न करती हों। ऐसे में गर्लफ्रेंड के एक्स के बारे में पूछने की जल्दबाजी न करें। उनको समय दें ताकि वह खुद आपसे अपने अतीत के बारे में बता सकें।

Back to top button