x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शादी से पहले किसी और के साथ बेडरूम शेयर कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना आज के समय में एक आम बात हो गई है। लेकिन यह आज से ही नहीं हो रहा है बल्कि पहले के स्टार्स भी लिव-इन में रहा करते थे। तो अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में लिव-इन में रहना एक कल्चर सा हो गया है तो यह कोई गलत बात नहीं होगी। आए दिन किसी ना किसी के लिव-इन में रहने की बात सुनने में आती ही रहती है।

कभी तो लिव-इन में रहने के बाद कपल शादी कर लेते हैं तो कभी वे अलग भी हो जाया करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में जो लिव-इन में रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार्स जो लिव-इन में रह चुके हैं और फिर उसके बाद किसी और से शादी रचा कर बड़े घर की बहू बन चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय-सलमान खान:
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी बेहद ही चर्चित रही है, सलमान खान, ऐश्वर्या को पूरा कंट्रोल करते थे। दोनों के प्यार के चर्चे पूरी माया नगरी में थे, लेकिन एक घटना ने इसे बदल कर रख दिया, बॉलीवुड की ये फेमस जोड़ी टूट गई। इसके बाद ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर लिया था।

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण:
रणबीर कपूर का नाम तो कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चूका है, लेकिन रणबीर और दीपिका के रिश्ते का सच सभी जानते हैं। एक समय ऐसा था, जब दोनों लिव-इन में रहा करते थे, लेकिन कुछ आपसी मतभेद की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया और उसके बाद से दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।

एक्टर सिद्धार्थ-सामंथा अक्किनेनी:
सिद्धार्थ नार्थ इंडिया में तो उतने फेमस नहीं हैं, लेकिन साउथ में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, एक समय था जब सिद्धार्थ और द फैमली मैन 2 की राजी यानी सामंथा अक्किनेनी लिव-इन में रहा करते थे, लेकिन बाद में क्या हुआ ये तो नहीं पता लेकिन अब सामंथा, नागा अर्जुन की बहू हैं और उनके बेटे नागा चैतन्य से शादी कर ली है।

नेहा कक्कड़-हिमांश कोहली:
सिंगर नेहा कक्कड़ फिलहाल रोहनप्रीत के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हालांकि इससे पहले नेहा अभिनेता हिमांश कोहली के साथ रिलेशन में थी और दोनों साथ में रहते थे। कई बार नेहा हिमांश के साथ ब्रेकअप का दर्द भी जाहिर कर चुकी हैं।

बिपाशा बसु- जॉन अब्राहम:
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम काफी रिलेशन बहुत अच्छा रहा। दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशन में रहते थे। हालांकि बुरे वक्त में दोनों ने अपने रिलेशन को नहीं संभाला और रास्ते अलग कर लिए, फिलहाल दोनों ही अपनी-अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

करीना कपूर-शाहिद कपूर:
पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर अब करीना कपूर खान बन चुकी हैं। करीना अब 2 बच्चों की माँ हैं। हालांकि एक समय करीना और शाहिद कपूर के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में खूब हुआ करते थे, कपूर खानदान की लाडली करीना एक समय शाहिद के साथ लिव-इन में रहा करती थीं।

प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर:
प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका में निक जोनास के साथ शादी करके खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन एक समय प्रियंका का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा था, लेकिन दोनों ने इस पर कभी कोई बात नहीं की। प्रियंका और शाहिद के रिश्ते का सच उस समय सामने आया, जब इनकम टैक्स की टीम ने प्रियंका के घर पर छापा मारा था और उनके लिए दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था।

Back to top button