x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

धनुष और ऐश्वर्या एकदूसरे से अलग, जानिए उनके अनोखे रिश्ते के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोलावेरी दी गाने से सबके दिल में घर कर जाने वाले साउथ के अभिनेता धनुष के फेन्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने एकदूसरे से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे है। ये खबर सुन कर हर कोई हैरान है।

इस बात की जानकारी धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी है। दोनों ने एक-एक नोट शेयर किया है, जिसमें लगभग एक जैसी बातें ही लिखी है। धनुष ने ट्विटर पर अपना नोट शेयर करते हुए लिखा है की दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े है जहां हमारे रास्ते अलग है। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें जरूरी प्राइवेसी जरूर दें। ओम नम: शिवाय!

View this post on Instagram

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

धनुष ने अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 में धूमधाम से शादी रचाई थी। जब धनुष की शादी हुई, तब वह महज 23 साल के थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का ऐलान कर दिया। मीडिया में छप रही अफेयर की खबरों से परेशान होकर दोनों के परिवार ने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया था। शादी पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। इन दोनों की शादी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी समेत कई सितारे पहुंचे थे। ये शादी बेहद भव्य तरीके से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद की गई थी।

अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ से की थी। इस फिल्म में धनुष के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से वह अपनी पहली फिल्म से ही फैंस के बीच छा गए। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। धनुष अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है।

धनुष साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ नजर आए थे। हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आए है।

Back to top button