x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

हॉरर मूवी देखकर डरीं खुशी कपूर, पापा बोनी कपूर को किया हग – Photo


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। दरअसल, बोनी कपूर ने एक तस्वीर (Boney Kapoor And Khushi Kapoor Photo) शेयर की है, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ हॉरर मूवी देख रहे हैं।

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। प्रड्यूसर ने बताया है कि वह घर पर हॉरर मूवी देख रहे हैं। वैसे भी आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों कोई डरावनी फिल्म ही देख रहे हैं।

एक सोर्स के मुताबिक, खुशी कपूर को इस साल (2022) लॉन्च किए जाने की संभावना है। खुशी कपूर ने साल 2019 में न्यूयॉर्क में ऐक्टिंग का एक साल पूरा कर लिया था और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में शामिल होना चाहती थीं। उनकी बहन जान्हवी कपूर ने इसी संस्थान से पढ़ाई की थी। सोर्स ने ये भी कहा कि खुशी कपूर ने ये कोर्स पूरा कर लिया होता अगर कोरोना महामारी ने दस्तक न दी होती। इससे पहले जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ यूएसए में थीं ताकि उन्हें सही निर्णय लेने में मदद मिल सके।

Back to top button