x
मनोरंजनहॉट

प्रियंका चोपड़ा ने बिना मेकअप के शेयर किया वीडियो,फैंस दिया ये रिएक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा फिलहाल फ्रांस में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन काम पर जाते समय अपने फैन्स के साथ बातचीत करने के लिए उन्होंने अपने शेड्यूल से कुछ समय जरूर निकाला। सोमवार, 15 अप्रैल को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपने फैन्स को उन खूबसूरत लोकेशन्स का दीदार करवाया, जहां वह इन दिनों शूटिंग कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बिना मेकअप दिखीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने शूट पर जा रही हैं। इस दौरान वो अपनी व्हाइट वैनिटी में बैठी दिख रही हैं। हालांकि इस वीडियो में देसी गर्ल न तो मार्डन कपड़ों में नजर आ रही हैं, नहीं उन्होंने इस दौरान कोई मेकअप किसा है। फिर भी एक्ट्रेस अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर उनकी नेचुरल ब्यूटी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हेड ऑफ स्टेट के डायरेक्टर से काम पर आते हुए लाइव वीडियो बनाने का आइडिया चुराया है। फिलहाल उनका ये वीडियो लोगों का दिल चुरा रहा है। बिना मेकअप भी प्रियंका का चोहरा काफी ग्लो कर रहा है। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस अपनी 24 साल पुरानी फोटो शेयर करके चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था।

प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया

प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कार के अंदर बैठी हैं। वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस को फिल्म सेट पर पहुंचकर प्रशंसकों को अपनी सफेद रंग की वैनिटी वैन दिखाती हैं। कैप्शन में, उन्होंने अपने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ डायरेक्टर इल्या नैशुलर से काम पर जाते समय एक लाइव वीडियो बनाने का आइडिया चोरी करने बात भी कबूली है। हालांकि इस दौरान फैन्स का ध्यान किसी और चीज ने भी खींचा है और वो था एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक।

प्रियंका चोपड़ा की फैन्स ने की तारीफ

प्रियंका चोपाड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने काम पर जाते वक्त नेशुलर का लाइ करने का आइडिया चोरी कर लिया। और जैसा मैंने कहा था, सुबह बहुत ही खूबसरत होती है।’ इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘नैच्युरल ब्यूटी क्वीन।’ एक ने लिखा, ‘बहुत ही नैच्युरल है। कोई फिल्टर नहीं। पीसी आपने को गदर काट दिया।’ एक ने लिखा, ‘आपको किसी भी तरह के मेकअप की जरूरत नहीं है। आप ऐसे ही सुंदर लगती हैं।’

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी इन दिनों अपने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका नाम है ‘हेड ऑफ स्टेट।’ हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से कई फोटोज भी शेयर किए थे, जो खूब वायरल हुआ था।

Back to top button