x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने शेयर करके डिलीट कीं वामिका के बर्थडे के फोटोज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 11 जनवरी को 1 साल की हो चुकी है। फैन्स को इंतजार था कि अनुष्का बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करेंगी। ऐसा हुआ भी हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने ये फोटोज डिलीट कर दिए। एक फोटो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था कि वह परेशान थीं कि बायो बबल में बेटी का पहला बर्थडे कैसे होगा लेकिन कुछ लोगों ने इसे खास बना दिया।

डिलीट होने के बाद अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हैं। अनुष्का-विराट के चाहने वाले इंतजार में हैं कि शायद अनुष्का उनकी विश पूरी कर दें और सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दें। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका में हैं। 11 जनवरी को उनकी लाडली बेटी वामिका का पहला बर्थडे था। 10 तारीख देर रात अनुष्का ने विराट के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद वामिका के साथ एक बच्ची की फोटो शेयर की जिसमें सेलिब्रेशन जैसा कुछ नहीं दिख रहा था। बाद में अनुष्का ने तस्वीरें पोस्ट कीं लेकिन ये अब उनके इंस्टाग्राम पर नहीं हैं।

अनुष्का ने जो फोटोज शेयर की थीं वो उनके फैन पेजेज और lehren.com पर हैं। पिक्स देखकर पता चल रहा है कि अनुष्का ने बायो बबल में काफी सादगी से वामिका का बर्थडे मनाया। तस्वीर में अनुष्का वामिका को गोद लिए दिख रही हैं। उनके पीछे बलून्स हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, मेरी बेबी गर्ल। फोटो में वामिका का चेहरा फिर नहीं दिखा लेकिन वॉइट फ्रॉक में वह बिल्कुल नन्ही परी नजर आ रही थीं। एक और फोटो में अनुष्का और विराट कोहली नजर आ रहे हैं। इसके साथ अनुष्का ने बर्थडे में शामिल होने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

Back to top button