x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फिल्म 'आशिकी' की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल अब दिखती हैं ऐसी, एक हादसे ने बदल दी जिदंगी…सन्यासी बन गई…बाल मुंडवा लिए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की आशिकी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 21 साल की छोटी सी उम्र अनु अग्रवाल ने फिल्म आशिकी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की दीवानगी आज भी लोगों में देखी जा सकती हैं। इस फिल्म ने अनु को रातों रात स्टार बना दिया था।

अपनी पहली फिल्म से ही धमाका मचाने वाली एक्ट्रेस अनु की लोकप्रियता बढ़ गई थी। उनकी खूबसूरती पर उस वक्त हर कोई फ़िदा था। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। आशिकी मूवी के सुपरहिट होने के बाद उनके घर के बाहर प्रशंसकों की बाढ़ आ गई थी। अनु से मिलने के लिए लोग घंटों इंतजार में रहते थे। लेकिन अचानक इनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि फिर सब बदल गया।

दरअसल, बताया जाता हैं कि साल 1999 में अनु का मुंबई में एक खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट के बारे में कहा जाता हैं कि अनु की किस्मत शायद अच्छी थी कि उनकी जान बच गई, बेहद गंभीर चोटें आई थी।करीब 1 महीने तक अनु जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। बहुत समय बाद जब उन्हें होश आया तो मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि एक्ट्रेस की याददाश्त पूरी तरह जा चुकी थी और उन्हें कुछ याद नहीं था।

एक्ट्रेस का चार साल तक लंबा इलाज चला और सके बाद कुछ हद तक उनकी सेहत में सुधार हुआ और उनकी याददाश्त कुछ किश्तों में वापस आई लेकिन इस हादसे के बाद उनकी जिंदगी बिल्कुल ही बदल गई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापस आने के लिए उनके पास रास्ता नहीं था। जीवन के उथल-पुथल के बीच उन्होंने आध्यतम की शरण में जाना ठीक समझा। आज के समय में वो एक सक्सेसफुल योग टीचर हैं और जीवन में बेहद खुश हैं।

Back to top button