x
विश्व

Russia ukraine war : अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिको ने छोड़ा यूक्रेन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक यूक्रेन का बार्डर पार कर चुके हैं। यूक्रेन से भारतीयों की निकासी लगातार जारी है अब तक ज्यादातर लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बीच से भारतीयों की निकासी लगातार जारी है। प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक यूक्रेन का बार्डर पार कर चुके हैं। बागची ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों की निकासी लगातार जारी है, अब तक ज्यादातर लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में बागची ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों की निकसी के लिए आपरेशन गंगा के तहत अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इन उड़ानों में भारतीय वायुसेना के C-17 विमान भी शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बागची ने कहा कि उनके इलाज का खर्च भारत सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि हम घायल छात्र की स्थिति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय दूतावास लगातार प्रयासरत है, लेकिन तनाव की स्थिति के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बागची ने यूक्रेन से भारतीयों की निकासी को लेकर बताया कि युद्धविराम नहीं होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम संबंधित पक्षों- यूक्रेन और रूस से आग्रह करते हैं कि कम से कम स्थानीय स्तर पर युद्धविराम हो, ताकि हम अपने लोगों, छात्रों को वहां से सुरक्षित निकाल सकें। बागची ने पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और पिसोचिन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पांच बसे पहले से सक्रिय हैं, वहीं कुछ अन्य बसे आज शाम वहां भेजी गई हैं। पिसोचिन में करीब एक हजार भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं सूमी में 700 से ज्यादा नागरिकों की निकासी गंभीर मुद्दा बना हुआ है।

Back to top button