x
लाइफस्टाइल

अगर आपके सपने में आती है बारिश, देवी-देवता तो धनवान बनने के है संकेत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सपना देखना एक आम बात है, हम सबको नींद में अक्सर सपने देखते है। हम में से ज्यादातर लोग रात को नींद में देखे हुए सपनो पर यकीन करते है। सपने वर्तमान और भविष्य की जानकारी देते है और उससे संबंधित संभावनाओं के बारे में बताते है। कुछ सपने ऐसे होते है, जिनको हम सुबह तक याद रखते है और कुछ ऐसे होते है जिनको भूल जाते है।

सपने में इंसान कई तरह की चीजें देखता है और नींद से जागने के बाद उन सपनों का मतलब जानने की कोशिश करता है। ये जरूरी नहीं कि सपने में केवल वही चीजें दिखाई दें जिन्हें आप अपनी असल जिंदगी में अपने आस-पास देखते है। बल्कि कई बार सपने में वो चीजें भी दिखाई दे जाती है जिनका हमारे वास्तविक जीवन से कुछ लेना देना नहीं होता। आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताएंगे, जिनमें कोई अगर देवी-देवता नजर आ जाए तो उसका क्या फल मिलता है और वह किस चीज की ओर संकेत करता है।

  • सपने में दही खाना या दही चावल खाना, दूध पीना या फिर बाजार से दही खरीदते हुए देखना भविष्य में अपार धन प्राप्त होने का संकेत माना जाता है।
  • सपने में देवी दुर्गा का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर देवी दुर्गा लाल वस्त्रों में मुस्काराती हुई दिखें तो समझ जाएं कि आपकी जिंदगी में सबकुछ अच्छा होने वाला है। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। साथ ही पुराने रोगों से आपको निजात मिलेगी और जल्द आपको कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है।
  • सपने में काले घोड़े की सवारी करना, हवाई जहाज में यात्रा करना, अपने आप को पालकी में बैठकर जाते हुए देखना लक्ष्मी की प्राप्ति का सूचक माना जाता है।
  • सपने में खुद को मल मूत्र त्यागते देखना, उल्टी करते देखना, गंदी वस्तुएं खाना, कीड़े मकोड़े देखना या शरीर से खून बहता देखना भी जीवन में धन के आगमन का संकेत है।
  • अगर सपने में आप अपने बाल झड़ते हुए देखते है या फिर अपने को बिना बालों के देखते है तो इसका मतलब है कि आपको कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है और अपार धन-दौलत की प्राप्ति होने वाली है।
  • सपने में खुद को नदी में नहाते देखना, अपने शरीर पर फोड़े-फुंसियां देखना, फल और फूलों को खाते देखना, पक्षी उड़ते हुए देखना, पैसों के नोट देखना भी शुभ होता है। ऐसे सपने आने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है।
  • सपने में नदी, तालाब या समुद्र को पानी से भरा देखना, बर्फ से ढके पहाड़ देखना, पहाड़ की चढ़ाई करते देखना भी जल्द पैसा आने का संकेत देता है।

Back to top button