x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

राधिका मदान की ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज़ ,सस्पेंस-थ्रिलर से है भरपूर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मिखिल मुसले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ को इसी साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। 15 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया। अब ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

निम्रत कौर और राधिका मदान अभिनीत सस्पेंस थ्रिलर सजनी शिंदे का वायरल वीडियो इस महीने से एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। रिलीज के दो महीने बाद आज शुक्रवार, 22 दिसंबर को यह फिल्म लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गई है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल इंंस्टाग्राम के जरिए दर्शकों को इसकी जानकारी दी है।

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘एक वायरल वीडियो। कई सवाल। सजिनी शिंदे का कहीं पता नहीं है। क्या जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा कुछ है? यह थ्रिलर फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो केवल नेटफ्लिक्स पर है। सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें मैंने प्यार किया अभिनेत्री भाग्यश्री, प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सुबोध भावे, रश्मी अगड़ेकर, चिन्मय मंडलेकर और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

महत्वपूर्ण संदेश देती है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे की है। सिंगापुर में अपनी ही जन्मदिन पार्टी पर वह खुशियां मना रही होती है और उसकी सहेली उसका वीडियो बना लेती है। वीडियो वायरल होता है तो उसके चरित्र का सत्यापन करने की एक अंधी होड़ शुरू हो जाती है। बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंचती है। प्रधानाध्यापक महिला है लेकिन एक सहकर्मी महिला की भावनाओं की बजाय उन्हें स्कूल की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना है। मामला यहां तक बिगड़ता है कि एक दिन सजनी शिंदे लापता हो जाती है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो ध्यान देने योग्य है।

सजनी शिंदे का वायरल वीडियो ओटीटी पर देखें

निम्रत कौर और राधिका मदान स्टारर ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ थिएटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपडेट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी शेयर की है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक वायरल वीडियो। कई सवाल। सजनी शिंदे का कहीं पता नहीं है… क्या जो नजर आता है उससे कहीं ज्यादा कुछ है? रोमांचकारी फिल्म देखें, #SajiniShindeKaViralVideo स्ट्रीमिंग केवल नेटफ्लिक्स पर!’

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में निमरत कौर और भाग्यश्री जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मांडेकर, श्रुति व्यास, सुमित व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड़ और रश्मी अगड़ेकर जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन मिखिल मुसले ने किया है तो वहीं दिनेश विजन फिल्म के निर्माता है। इसकी कहानी मिखिल मुसले और परिंदा जोशी ने मिलकर लिखी है। इन दिनों राधिका अपनी आगामी फिल्म ‘सना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सजनी शिंदे का वायरल वीडियो के बारे में

‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसमें ‘मैंने प्यार किया’ की भाग्यश्री, प्रसिद्ध मराठी अभिनेता सुबोध भावे, रश्मी अगड़ेकर, चिन्मय मंडलेकर और सुमीत व्यास भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मिखिल मुसले ने ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ का निर्देशन किया है, जो दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। सस्पेंस-थ्रिलर मिखिल और परिंदा जोशी द्वारा सह-लिखित है। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है।

Back to top button