x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

अभिषेक कुमार और आयशा खान का म्यूजिक वीडियो ‘खाली बोतल’ हुआ रिलीज,दोनों की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –आयशा खान (Ayesha khan) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आए थे। शो में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। अब बिग बॉस 17 के बाहर भी इनकी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। अभिषेक कुमार और आयशा खान प्रोफेशनल फ्रंट पर भी साथ काम कर रहे हैं। इस बीच दोनों का म्यूजिक वीडियो खाली बोतल रिलीज हो गया है।

सुर्खियों में अभिषेक-आयशा की जोड़ी

अभिषेक कुमार ने ‘बिग बॉस 17’ में रहने के दौरान फिरोजा खान उर्फ खानजादी के साथ क्लोजनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, आयशा खान के मुनव्वर फारूकी से रिलेशन में चीट करने को लेकर सवाल नहीं खत्म होते थे। ‘बिग बॉस 17’ खत्म होने के बाद अभिषेक और आयशा ‘खाली बोतल’ म्यूजिक एल्बम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

‘खाली बोतल’ का टीजर

अभिषेक और आयशा की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा ‘खाली बोतल’ म्यूजिक एल्बम का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये एल्बम पीरियड ड्रामा कॉन्सेप्ट पर आधारित है। आयशा पुराने जमाने की किसी रानी महारानी जैसी लग रही हैं, जिनकी आंखों में डर और अपने प्रेमी के लिए दर्द भी है। जबकि, अभिषेक कुमार का लुक संजय लीला भंसाली की फिल्म के विलेन और हीरो के कॉम्बिनेशन जैसा लग रहा है।

कैसा है आयशा-अभिषेक का गाना ?

आयशा खान और अभिषेक कुमार स्टारर खाली बोतल को परंपरा टंडन ने गाया है। वहीं, मनन भारद्वाज ने लिरिक्स लिखे हैं और कंपोज भी किया है। खोली बोतल की कहानी की बात करें, तो ये एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, धोखा और सस्पेंस समेत तक, कई मसाले मौजूद है।

बिग बॉस ने दिलाई पॉपुलैरिटी

आयशा खान और अभिषेक कुमार पहली बार बिग बॉस 17 में साथ नजर आए थे। हालांकि, दोनों कपल नहीं थे, लेकिन इनके बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बिग बॉस 17 में आयशा खान, मुनव्वर फारूकी की एक्स की तौर पर शामिल हुई थीं। वहीं, अभिषेक कुमार शो में मुनव्वर फारुकी के क्लोज फ्रेंड थे। आयशा खान और अभिषेक कुमार ने पहली पर तब ध्यान खींचा जब दोनों ने सांवरे का गाना रिक्रिएट किया था।

फैंस ने जमकर की तारीफ

इस वीडियो में लोगों को अभिषेक के लुक के साथ ही उनके एक्सप्रेशन्स भी काफी पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह को फेल कर दिया।’ एक ने अभिषेक के लिए कमेंट किया कि उनका अब बस बॉलीवुड में जाना बाकी है।

पूरा आयशा-अभिषेक के फैंस का सपना

खैर, बिग बॉस के बाद अभिषेक और आयशा कई वीडियोज में साथ नजर आते हैं और उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। हालांकि, लोग उन्हें किसी म्यूजिक वीडियो में साथ देखना चाहते थे। आखिरकार आयशा-अभिषेक के फैंस की ये मुराद भी पूरी हो गई है। जी हां, दोनों जल्द ह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।

Back to top button