x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर ने बताया कैसा है सौतेली बहन जान्हवी संग रिश्ता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर के बेहद करीब हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनके लिए अपना प्यार बयां करते रहते हैं। वहीं बीते कुछ सालों से उनके रिश्ते अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ भी सुधर रहे हैं।

दरअसल साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपने पिता के साथ खड़े रहे और इसके बाद से उनके रिश्ते जान्हवी- खुशी के साथ भी बेहतर हो रहे हैं। अब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में दोनों बहनों संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अब भी अपने रिश्ते को एक्सप्लोर कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, ‘मेरे लिए समानताओं का पता लगाना केवल इस तुलना से उपजा है कि वो किस तरह पापा के जैसे हैं क्योंकि मैं बैठकर कभी इसका विश्लेषण नहीं कर पाया।’

वहीं अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला संग अपने कनेक्शन को बहुत गहरा बताया। अर्जुन ने कहा, ‘हम भावनात्मक रूप से उसी तरह डिजाइन किए गए हैं। हमें हमारी मां ने एक निश्चित तरीके से एक साथ पाला है इसलिए हम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’ अर्जुन ने कहा कि वो मजाकिया अंदाज के चलते अपनी बहनों को परेशान करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो हर चीज पर चर्चा नहीं करते।

एक्टर ने कहा, ‘मुझे यह फेक धारणा बनाने से नफरत है कि हम एक खुशहाल परिवार हैं जो छत के नीचे रहते हैं और हर चीज पर चर्चा करते हैं।’ हालांकि अर्जुन ने कहा, ‘हमने कई चीजों पर चर्चा की है और हम इसे जारी रखेंगे। लेकिन यह अभी भी हमारे लिए एक बहुत ही इंटिमेट स्पेस है कि हम खुलकर सामने आएं और इस बारे में बात करें।’

एक बार अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि उनका परिवार और जाह्नवी कपूर का परिवार अलग-अलग है। दोनों परिवार के आपसी संबंध पर बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि वह अभी भी अलग-अलग परिवार से नाता रखते हैं मगर एक होने कि कोशिश कर रहे हैं।

मालूम हो कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। लेकिन साल 1996 में उनका मोना से तलाक हो गया उस समय अर्जुन केवल 12 साल के थे जबकि अंशुला केवल 6 साल की थीं। बोनी से अलग होने के बाद भी मोना अपने सास- ससुर और बच्चों के साथ रहती थीं। 25 मार्च 2012 को कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था।

Back to top button