x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका को नहीं है रणवीर से प्यार, उनकी फेवरेट लिस्ट से भी नहीं है रणवीर का नाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों अकसर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म 83 रिलीज हुई है। जिसमें रणवीर सिंह ने लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी भाटिया का कैरेक्टर प्ले किया है। ये पहली बार है जब शादी के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं। अब साल खत्म होने को है, दोनों रीयल लाइफ से लेकर रील लाइफ में भी नजर आ चुके हैं लेकिन फिर भी रणवीर आज तक दीपिका के फेवरेट नहीं बन पाए हैं। इस बात का सबूत खुद दीपिका ने दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कौन कौन सी चीजें उनकी फेवरेट है। इस लिस्ट में वो खुद हैं, दूसरा खाना है, तीसरा गुलाब का गुलदस्ता और चौथी है उनकी फ्लाइट। लेकिन कहीं भी रणवीर सिंह का नामो निशान नहीं है। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, ”साल के अंत में फूड, फ्लावर और ट्रैवल से जुड़ी वो तमाम तस्वीरें जिनसे मुझे प्यार है।”

अब भला ये कोई बात हुई। हमारे सबके चहीते रणवीर उनकी पत्नी दीपिका के ही चहीते नही हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो गहराइयां में नजर आने वाली हैं।

Back to top button