x
लाइफस्टाइल

रोज व्हाइट ब्रेड खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हे ये बीमारिया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज कल के इस व्यस्त जीवन में हमे कुछ बातो का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिससे हम तंदुरस्त रह सकते है। सुबह नाश्ते में क्या खाया जाए ये हर किसी के मन का सबसे बड़ा सवाल होता है। ज्यादातर हम सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की वाली पेट पूजा अक्सर हम ब्रेड को खाना पसंद करते है। हमारे आस पास ऐसे बहुत से उत्पाद है जो किसी स्लो पॉइजन से कम नहीं है। लेकिन फिर भी लोग इनका सेवन करते है।

स्कूल के बच्चे हों या फिर ऑफिस जाने वाले युवा, हर किसी को ब्रेड पसंद होती है, क्योंकि ये डाइट में हल्की होती है। अगर आप भी रोजाना व्हाइट ब्रेड का सेवन करते है तो इसे आज ही छोड़ने का फैसला कर लें। ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट मौजूद होते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर आप नियमित तौर पर व्हाइट ब्रेड का सेवन डाइट में कर रहे है तो सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों के चपेट में ला सकता है।

व्हाइट ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आटे या फिर मैदे का यूज किया जाता है। इनको विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल करके ब्लीच किया जाता है, जिससे ये सफेद नजर आती है। आटे/मैदे में पैरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायन ब्रेड के बनाने में यूज में लिए जाते है। यही कारण है कि व्हाइट ब्रेड शरीर को नुकसान पहुंचाती है। आज हम यहां आपको व्हाइट ब्रेड से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

मोटापे का शिकार :
व्हाइट ब्रेड का सेवन करने से आप मोटापे का शिकार हो सकते है। ब्रेड को बनाने के लिए रसायन प्रिज्रवेटिव और चीनी का उपयोग किया जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते है, और फिटनेस पर खास ध्यान देते है, तो फिर गलती से भी आपको व्हाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल व्हाइट ब्रेड तेजी से वजन बढ़ाने का भी काम करती है। इस ब्रेड में पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है।

बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल :
ब्रेड बनने की प्रक्रिया में ही अपने सारे पोषक तत्व और विटामिन खो देती है। इसके बाद इसके अंदर सिर्फ चीनी रह जाती है जो डायबिटीज की वजह भी बन सकती है। सफेद ब्रेड में ग्लाइमेक्स का रूप अधिक होता है। यह ग्लूकोज के स्तर में तेजी से इजाफा होता है और रक्त शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। व्हाइट ब्रेड के सेवन से ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि होती है, जिससे कई बीमारियां शरीर में हो जाती है।

ज्यादा न करे व्हाइट ब्रेड का सेवन :
व्हाइट ब्रेड में इसतेमाल होने वाले आटे के सभी पोषक तत्व और ऑयल निकालने के बाद ब्लीच किया जाता है। ताकि ये लंबे समय तक खराब हुए बिना चलता रहे। जो भी व्हाइट ब्रेड का सेवन करते है उन्हे डायबिटीज, मोटापे जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है।

Back to top button