x
खेल

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोलकाता के अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अभी तक कोरोना वायरस का कहर पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है। थोड़े समय के लिए कोरोना वायरस के मामलो में कमी जरूर दर्ज हुए थी लेकिन फ़िलहाल देश में कोरोना के मामलो में वापस बढ़ोतरी होती जा रही है। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। सौरव गांगुली भी कोरोना वायरस की चपेट में आने से नहीं बच सके। जिसके चलते गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार रात को हुआ था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांगुली पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। बता दे की सौरव गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टर लगातार उन पर निगरानी रखे हुए है।

गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था। ह्र्दय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है। इससे पहले उनके परिवारवालों को कुछ महीने पहले कोरोना हुआ था।

बता दे की देश में एक बार फिर कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। भारत में भी 600 से ज्यादा ओमिक्रान के केस आ चुके है। कई हेल्थ एक्सपर्ट इसे कोरोना की तीसरी लहर तक बता रहे है।

Back to top button