x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के बगैर अकेले जी रही शहनाज गिल के पिता संतोख सुख पर बाइक सवारों ने चलाई गोली?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पंजाबी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर फायरिंग की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार शाम अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में जब उनके सिक्योरिटी गार्ड्स वॉशरूम गए थे तभी उन पर हमला कर दिया गया। घटना गुरुदासपुरुया के एक ढाबे के पास हुई है। गौर करने की बात ये भी है कि संतोख सिंह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और उनकी गाड़ी के पास आकर रुक गए। मौका देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी पर चार बार गोली चलाई गई। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त संतोख सिंह के ड्राइवर गाड़ी में ही मौजूद थे। इस घटना में संतोख की जान बाल-बाल बची है।

शहनाज गिल पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार हैं और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के जरिए उन्हें उत्तर भारत में लोकप्रियता मिली थी। पिछले कुछ वक्त से शहनाज लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। जहां तक शहनाज के पिता संतोष सिंह की बात है तो हाल ही में BJP जॉइन करने के बाद वह एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जा रहे थे जब उन पर हमला हो गया।

Back to top button