x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Sushant Singh Rajput के फैंस ने की फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग- जाने पूरा मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर सुबह से ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस ट्वीट करके फिल्म 83 (Film 83) को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने उनके पसंदीदा एक्टर का मृत्यु के बाद मजाक उड़ाया था, जिस कारण फिल्म 83 बायकॉट होनी चाहिए। इससे रणवीर सिंह को सबक मिलेगा कि किसी मृत इंसान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। आप लोगों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मृत्य के बाद पता चला था कि वो बाजीराव मस्तानी और रामलीला के लिए पहली पसंद थे लेकिन ये दोनों फिल्में रणवीर सिंह को दे दी गईं। इस खुलासे से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हुए थे। सुशांत की मृत्यु के बाद रणवीर सिंह ने एक एड फिल्म की, जिसमें उन्होंने साइंस को लेकर कुछ मजाक किया था। सुशांत सिंह राजपूत जब जीवित थे तब वो साइंस के बारे में काफी बातें करते थे। रणवीर की ये एड फिल्म सुशांत के फैंस के गले नहीं उतरी और उन्होंने रणवीर सिंह की क्लास लगा दी। इसके बाद से ही जब भी रणवीर सिंह की कोई नई फिल्म सामने आती है तो सुशांत के फैंस उन पर टूट पड़ते हैं।

Back to top button