x
खेलट्रेंडिंग

Breaking: स्टार बल्लेबाज हरभजन सिंह ने क्रिकेट से लिया संन्यास


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – टर्बनेटर से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भारत के वरिष्ठ गेंदबाज हरभजन सिंह ने 24 दिसंबर 2021 को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। उनके इस फैसले के बाद उनके फेन्स को काफी झटका लगा। उन्होंने इस संबंध में यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया।

वीडियो में उन्होंने बताया कि वह संन्यास लेने का बहुत पहले ही मन बचा चुके थे, लेकिन किसी कारण से इसका ऐलान नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई पारी के संकेत भी दिए। उन्होंने वीडियो के अंत में कहा की अब नई चुनौतियों के साथ एक दूसरा चैप्टर मेरी जिंदगी में शुरू हो रहा है। यकीन मानिए आपका टर्बनेटर इम्तिहान के लिए तैयार है। बस प्यार बनाए रखना। बहुत शुक्रिया जय हिंद जय भारत।

ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा की सभी अच्छी चीजें खत्म हो ही जाती है। आज मैं उस खेल को अलविदा कहता हूं, जिसने मुझको सबकुछ दिया। मैं उन सभी को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने 23 साल के मेरे करियर को शानदार बनाया। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।

हरभजन के नई पारी के बात करने के बाद लोगों ने उनके राजनीति में आने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह से मुलाकात की थी। तब से ही चर्चा चल रही है कि हरभजन सिंह जल्द ही राजनीति से जुड़ सकते है। कुछ समय पहले यह खबर भी आई थी कि हरभजन रिटायरमेंट के बाद किसी आईपीएल टीम से बतौर सपोर्ट स्टाफ जुड़ सकते है। इसकी भी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

हरभजन सिंह ने अपनी सफलता के लिए अपने गुरु को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने माता-पिता के अलावा अपनी बहनों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही उन्होंने पत्नी गीता बसरा से भी वादा किया कि वह अब उनके अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएंगे। हरभजन ने अपने करियर के दौरान के सभी साथियों और विरोधी खिलाड़ियों को धन्यवाद बोला। साथ ही अंपायर, ग्राउंड्स मैन का भी धन्यवाद दिया।

भज्जी ने 1998 की शुरुआत में अपना टेस्ट और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) पदार्पण किया। हरभजन सिंह एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर हैं जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूप खेले है। सिंह 2012-13 के रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस और पंजाब के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में, मुंबई इंडियंस ने 2011 चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 जीता। उनके 2001 के क्रिकेट प्रदर्शन के बाद, उन्हें पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस में एक पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका की पेशकश की गई, लेकिन हरभजन सिंह द्वारा इसका पालन न करने के कारण, बाद में इसे वापस ले लिया गया।

Back to top button