x
भारत

UGC ने NET एग्जाम के तीसरे फेज का शेड्यूल किया जारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – NET की परीक्षा की तयारी कर रहे उमीदवारो के लिए UGC बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बता दे की हालही में NET एग्जाम के तीसरे फेज की तारीख की प्रतीक्षा कर रहे उमीदवारो की लिए ये बड़ी खबर UGC की और से आयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2021 के तीसरे फेज का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे फेज की परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी से किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फेज-3 का शेड्यूल चेक कर सकते है। UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की तीसरे चरण की परीक्षा और चक्रवात जवाद के कारण चरण- I की जो परीक्षा नहीं हो सकी थी, उन्हें 4 जनवरी को और 5 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। बता दे की सोशियोलॉजी की परीक्षा 4 जनवरी को होगी। इस परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा। UGC NET की भूगोल की परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित होगी और ये परीक्षा दो पालियों में होगी।

NTA द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, 04 जनवरी 2022 को सोशलॉजी, लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रीयल रिलेशन, लेबर एंड सोशल वेलफेयर और ह्यूमन रिसोर्स के साथ साथ उड़िया और तेलुगु विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि 5 जनवरी, 2022 को जियोग्राफी (ग्रुप -2) की परीक्षा होगी। UGC NET एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जा रहे है। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी और पेपर I और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। दूसरे फेज में बंगाली, कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी और संस्कृत 5 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

4 और 5 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- NET के अनुसार NTA की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इसलिए ये परीक्षा देने वाले छात्र समय-समय पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट को चेक करते रहें। UGC NET फेज-3 के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर, UGC NET फेज-3 एडमिट कार्ड लिंक (जारी होने के बाद) पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर ‘UGC NET admit card 2021’ खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

Back to top button