x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

माँ बेटे का अनोखा प्यार : Sunny Deol ने एयरपोर्ट पर संभाला मा का दुपट्टा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक संस्कारी बेटा के तौर पर जाने जाते हैं। बॉलीवुड में उनके संस्कार और अपने माता-पिता की इज्जत करने को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। अक्सर सनी देओल को अपने माता-पिता को संभालते और बेटे की जिम्मेदारी उठाते हुए देखा गया है। सनी देओल का यही अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सनी देओल अपनी मां का दुपट्टा संभाल रहे हैं। सनी देओल का यह केयरिंग नेचर देखकर फैंह उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjul Sirohi (@anjul.sirohideols)

इस वीडियो में सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सनी देओल अपनी मां का दुपट्टा ठीक कर रहे हैं और उसे संभालते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी मां के लिए सनी देओल का प्यार और केयरिंग नेचर देखकर फैंस उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। सनी देओल का यह खास अंदाज देखने के बाद कई फैंस ने उनकी तारीफ की और यह कहा की ‘बेटा हो तो ऐसा’। वहीं, कुछ फैंस ने कमेंट करके यह कहा कि हर मां को सनी देओल जैसा बेटा मिलना चाहिए।

Back to top button