x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

उम्र में पति से बड़ी है ये अभिनेत्रियां, देखे पूरी लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हमने ये कहावत तो अपने जीवन काल में जरूर सुनी होगी की सच्चा प्यार करने वाले न तो उम्र देखते है और न ही रंग-रूप। और ये बात सच भी है। धर्म की दीवार हो या उम्र का फासला, प्यार इन सबसे बहुत ऊपर है। खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का प्यार कभी किसी बंधन में नहीं बंधता। बॉलीवुड के मॉडर्न जगत में ऐसी कई फीमेल सेलेब्रिटीज हुई हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र के हॉट और पॉपुलर लड़कों को पसंद किया और उनके साथ रिश्ता जोड़ा। कई अभिनेत्रिया है जो अपने से कम उम्र के लड़के साथ रिश्ते में रहे है, आईये जानते है इन सितारों के बारे में!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर :

बॉलीवुड फिल्म जगत में आजकल अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लव अफेयर सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से उम्र में लगभग 12 साल बड़ी है।ऐसी खबरें आ रही है कि यह दोनों शादी करने वाले है।

फराह खान और शिरीष कुंद्र :

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने 39 साल की उम्र में फिल्म एडीटर शिरीष कुंद्र से शादी रचा ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। उम्र में फराह, शिरीष से आठ साल बड़ी है। 

ऐश्वर्या राय और अभिशेख बच्चन :

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। शादी से पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज भी किया था। इस हाई प्रोफाइल शादी की चर्चा उस वक्त खूब रही थी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या, अभिषेक से उम्र में दो साल बड़ी है। 

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू:

साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बीवी नम्रता से साल 2005 में शादी की थी। वे नम्रता से उम्र दो साल छोटे है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के चर्चे पूरी दुनिया में होते है। साल 2018 में उन्होंने अपने से उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि इस वजह से प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की। 

सोहा अली खान और कुणाल खेमू :

अभिनेता सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान फिल्मों में अपना नाम नहीं कमा सकीं।  साल 2015 में उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने कई दिनों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। कुणाल खेमू उम्र में सोहा से करीब पांच साल छोटे है। 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर :

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। आपको बता दें कि करण उम्र में बिपाशा से करीब तीन साल छोटे हैं।

मेहर रामपाल और अर्जुन रामपाल:

मेहर और अर्जुन की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा गुड-लुकिंग और चर्चित जोड़ियों में से एक है. मेहर उम्र में अर्जुन से 2 साल साल बड़ी है। 2001 में एक दूसरे से शादी करने के बाद हर सुख-दुख में दोनों हमेशा साथ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा :

बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से उम्र में 3 माह बड़ी है। साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। राज कुंद्रा एक बिज़नसमैन है और शिल्पा से ये उनकी दूसरी शादी है।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ :

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही प्रीति ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। साल 2016 में प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली। जीन उम्र में प्रीति से दो साल छोटे है।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ :

बॉलीवुड के वर्तमान और चर्चित कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों के बीच के उम्र का अंतर 5 साल है। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। एक्ट्रेस की उम्र 38 साल है। विक्की का जन्म 16 मई 1988 को हुआ था। जबकि विक्की की उम्र 33 साल है।

Back to top button