x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को किया किस,एयरपोर्ट पर लोग बोले-वन्स मोर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणवीर और दीपिका कार से उतरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पैपाराजी के सामने पोज देते हैं। इस दौरान पैपाराजी रणवीर से ’83’ के बारे में पूछते हैं, तो रणवीर दीपिका के लिए बोलते हैं, ‘ये फिल्म की प्रोड्यूसर है। इतना कहकर रणवीर दीपिका को गाल पर किस कर लेते हैं। यह देखर पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं-‘वन्स मोर, वन्स मोर’। फिर दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। रणवीर-दीपिका के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से एक वीडियो में रणवीर एयरपोर्ट पर ही पत्नी दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर जैसे ही दीपिका को किस करते हैं, तो वहां मौजूद पैपराजी ‘वन्स मोर, वन्स मोर’ चिल्लाने लगते हैं। अब कपल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दीपिका जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत और उसमें कपिल देव के योगदान पर आधारित है। इस फिल्म को 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रणवीर फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी।

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर, एमी विर्क समेत कई स्टार्स अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Back to top button